खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी : प्रखंड चंदनी पंचायत के वर्तमान मुखिया सह पूर्व पीएचडी विभाग के टेक्निकल रामगहन मेहता की 60 वर्षीय धर्मपत्नी सविता देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सविता देवी पिछले कई महीने से हृदय संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रसित थी,इनका इलाज पल्स अस्पताल रांची में तीन दिन चल रहा था, इलाज के दरम्यान हृदय गति रुकने से अस्पताल में हीं 13 /12/2022 को करीब दिन के 2-3 बजे के बीच दम तोड दी। मृतक अपने पति सहित अन्य परिवार को छोड़ इस दुनिया से सदा सदा के लिए अलविदा हो गई। सविता देवी की एक भी लड़की नहीं थी, सविता देवी ने दो ल़डकियों को गोद लेकर शादी की थी, रीता देव पति बबलू सिंह एवं दूसरी लड़की संगीता देवी पति रंजीत चंद्रवंशी के साथ शादी की थी, दोनों लड़कियां अलग-अलग प्रखंड की रहने वाली थी ,रीता देवी बड़कागांव माझीगाव प्रखंड के रहने वाली थी जिनका शादी बबलू सिंह बेलाबार केतार में कराई थी, वही संगीता देवी जंगीपुर की रहने वाली थी उनका शादी रंजीत चंद्रवंशी के साथ करीवडीह में कुश दान कर शादी कराई थी।
इधर मृतक सविता देवी के पति रामगहन मेहता के द्वारा मुखाग्नि दिया गया एवं अंतिम दाह संस्कार कुडेसवा नदी तट पर किया गया ।
इधर मौके पर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में ग्रामीण शुभचिंतक एवं नाते रिश्तेदार पहुंचे।
Read Time:2 Minute, 12 Second