कुड़वा ने के पी एल सीजन 2 का खिताब किया अपने नाम।
पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
झारखण्ड पलामू :- पाण्डु प्रखंड के कजरुकला रामनवमी मैदान में
K.P.L. SEASON -2 का फाइनल मुकाबला कुशहा बनाम कुंडवा के बिच खेला गया जिसमें कुशहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहली पाली में बल्लेबाजी करते हुए कुशहा ने 16 ओभर में 151 रन बनाया. दूसरी पाली में कुंडवा की टीम ने धुँवाधार पाली खेलते हुए 13 ओभर चार बॉल में तीन विकेट गवाकर अपनी लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत अपने नाम की. वहीं आज की इस मैच सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गोलू जी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि रामनरेश सिंह ने दोनों टीमों को सराहना करते हुए कहा दोनों टीमें काफी जुझारू थी, दोनों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया है. हार जीत लगी रहती है. दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं उप विजेता टीम के कप्तान इमरान अजीजी ने कहा हमारी टीम की जो भी छोटी -छोटी खामियां रही हो जिसके कारण हार का सामना करना पड़ा. भविष्य में इसे सुधार करते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने का कार्य करूंगा. मौके पर विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कुमार सिंह, वरीय भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य अनिल चंद्रवंशी, सफीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि जवाहर पासवान के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating