खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा ): प्रखण्ड के पंचायत स्वयंसेवकों ने तीन वर्षो का बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर खरौंधी बीडीओ से प्रोत्साहन राशि की मांग की है वही स्वयंसेवक अध्यक्ष लवकुश प्रजापति ने कहा कि सत्र 2019-20 से लेकर 2021-22 में स्वयंसेवकों द्वारा कराए गए पूर्ण *प्रधानमंत्री आवास योजना* का प्रोत्साहन राशि तीन वर्षो का शत प्रतिशत नहीं मिला है।जिसके कारण घर परिवार का पालन पोषण करना हमलोग को मुश्किल हो गया है यहां तक कि भूख मरी की स्थिति आ पड़ा है।
इधर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड समन्वयक द्वारा जल्द से जल्द बकाया प्रोत्साहन राशि स्वयं सेवकों को देने की बात कही है। उन्होंने 14 जनवरी तक प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया है।
बता दे की इधर स्वयंसेवक प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि 14 जनवरी से पहले हमलोगों की मांग पर असर नहीं हुआ तो हम सभी स्वयंसेवकों के साथ प्रखण्ड कार्यालय खरौंधी के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठने को मजबूर होंगे । वही इस मौके पर वैष्णवी कुमारी,संगीता कुमारी,राजेश कुमार यादव,संतोष प्रजापति, उमा प्रसाद, महेंद्र मोची,सुनील प्रजापति, अंगद विश्वकर्मा,जमुना राम,बाबूलाल चौधरी, जमुना यादव,संजय राम,उमेश बैठा,मनु गुप्ता सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।