मिलेनियम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
श्री बंशीधर नगर के विसुनपुर स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त मिलेनियम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीएसई बोर्ड मेम्बर मुकेश कुमार, बीएसकेडी चेयरमैन संजय केशरी, बीएंटी चेयरमैन उमाकांत तिवारी, इंग्लिश मीडियम मदगड़ी भंडरिया चेयरमैन भीम यादव, समाजिक सुरक्षा निदेशक नीतीश कुमार निशांत, खेल विभाग के विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, पुअनि भवनाथपुर शहदेव कुमार शाह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड मेम्बर मुकेश कुमार ने कहा कि सपने साकार करने का शिक्षा ही एक मात्र माध्यम है। यदि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम के साथ बड़ा जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मिलेनियम पब्लिक स्कूल लगातार प्रयासरत है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यालय की सही पहचान है।
बीएसकेडी चेयरमैन संजय केशरी ने कहा कि छात्र-छात्राओ को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में आत्मनिर्भर होकर देश का गौरव बने।
निदेशक मुमताज राही ने कहा कि मिलेनियम पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्पित है। स्कूल में पढ़ाई के साथ खेल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कुल के छात्र आमिर रियाज ने देश लेवल पर साइकलिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावे वुशु, बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में भी स्कूल के छात्र बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मिलेनियम वेलफेयर सोसाइटी के चैयरपर्सन बेगम नूरजहाँ, प्राचार्य मंजूर राही, नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम प्रवेश तिवारी, नेयाज खान सहित कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating