भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक संपन्न।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को लेकर सामान्य बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विकास तिवारी को गोवावल मंडल अध्यक्ष बनाया गया। एवं गोवावल मंडल में भाजयुमो संगठन विस्तार के लिए जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी को प्रभारी बनाया गया। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम 9 जनवरी को झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता संगठन की मजबुती के लिए दिन रात काम कर रहे हैं गोवावल मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई का आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी के आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो द्वारा गढ़वा जिला में सभी मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सभी मंडल को सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता युवाओं के भविष्य को लेकर दिन रात संघर्ष कर रहे हैं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बुथ स्तर पर संगठन से युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के खिलाफ युवाओं में काफी आक्रोश है युवाओं का झामुमो सरकार से मोह भंग हो चुका है हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है झारखंड में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है युवा त्राहिमाम कर रहा है
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी जिला मंत्री संजय जायसवाल मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल अजीत तिवारी रुपेश दूबे अरविंद प्रजापति बिपिन तिवारी अनीत तिवारी प्रिंस तिवारी ब्रजेश उपाध्याय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating