अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत के ग्रामीणों की बैठक मुखिया अजित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। धवरवा दामर के प्रांगण में आयोजित बैठक के दौरान पंचायत के चहुमुखी विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।जिसमें मध्य विद्यालय कर्णपुरा को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए चारदीवारी निर्माण कराने,रोहिला मध्य विद्यालय में जल मीनार लगाने, कर्णपुरा के देवी धाम स्थित मुख्य सड़क पर बहती हुई नाली के पानी से निजात दिलाने, विशुनपुरा मुख्य पथ से सिद्धि, गिध्दी,रोहिला होते हुए जर्जर सड़क का निर्माण कराने एवं पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र बनाने की मांग ग्रामीणों की ओर से रखी गयी। जिसपर मुखिया ने हरसम्भव प्रयास करने की बात कही । मौके पर पंसस प्रमोद गुप्ता,उपमुखिया पति नूरे आलम,उदय पांडेय,पीयूष प्रशांत,बिरेंद्र पांडेय,राजकुमार गुप्ता,वीरेंद्र विश्वकर्मा,सुदेशवर साह,मुखलाल साह,बसंत यादव,राजेंद्र गुप्ता,किशन प्रजापति,लालबिहारी चंद्रवंशी,इजरायल अंसारी,हकीम अंसारी,अंबिका प्रसाद गुप्ता,अनिल प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।