स्थापना अनुमति उच्च विद्यालय खरौंधी में विद्यालय के अध्यक्ष विधायक भानु प्रताप शाही के पिता के निधन पर विद्यालय में शोक सभा आयोजित,दो मिनट का रखा मौन
चंद्रेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
स्थापना अनुमति उच्च विद्यालय खरौंधी के विद्यालय समिति के पदेन अध्यक्ष भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के पिता झारखंड के पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर खरौंधी विद्यालय में शिक्षक छात्र छात्राओं के द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में दिवंगत झारखंड के पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद किशोर पाठक ने बताया की स्वर्गीय देहाती का जीवन काफी संघर्ष मय रहा। उनका राजनैतिक जीवन का सफर गांव के मुखिया से शुरू होकर राज्य के मंत्री तक रहा। गांव देहात से लेकर बिहार विधानसभा तक वे हमेशा गरीब व मजदूरों का आवाज उठाते रहे। वे एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे। संघर्ष का परिणाम सुखद होता है। फलतः उन्हें जनता और सरकार का सम्मान मिला। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में पठन-पाठन के उपरांत 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। उक्त मौके पर शिक्षक उदय प्रताप, उमेश बैठा,उदित साह, बिपिन बिहारी मिश्रा,चंद्रदेव प्रजापति,जितेंद्र कुमार,चंपा जयसवाल,सुदामा गुप्ता,हीरालाल चंद्रवंशी, सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating