Garhwa। लापता युवक का मिला शव, गढ़वा बड़ी खबर Garhwa Drishti News
दो दिनो से लापता युवक की चीनिया के चपकली जंगल में मिली लाश, पुलिस छानबीन में जुटी
गढ़वा के चिनिया थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया था. पुलिस ने शव को चपकली जंगल से बरामद किया. शव की पहचान दो दिनों से गायब पिकअप वैन चालक गढ़वा निवासी रवि रंजन कुमार चौधरी के रूप में हुई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे को हत्यारों ने पत्थर से बुरी तरह से कूच दिया था. उसके सिर में गोली लगने के निशान हैं.
शव लेकर परिजनों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव उठाकर पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराये. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पिकअप वैन लेकर चिनिया की ओर गया था जो लौट कर नहीं आया. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. नहीं मिलने पर थाना को सूचित किया. शनिवार की सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गये ग्रामीणों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating