स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत
बरातियों से भरा स्कोर्पियो और यात्री बस में हुई टक्कर, बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आई है. शनिवार की देर शाम स्कॉर्पियो और एक यात्री बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई है. इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों के मरने की खबर है. हादसा बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के गांव के पास का बताया जा रहा है.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, स्कॉर्पियो और यात्री बस में आमने-सामने की इतनी जबर्दस्त टक्कर हुई कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए. बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो बारातियों को लेकर बक्सर से आरा की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा शाम क़रीब 6:30 बजे हुआ है. स्कॉर्पियो में बाराती सवार थे और वे बक्सर से आरा की ओर जा रहे थे. इसी बीच कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो ने एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसकी टक्कर सामने से आ रही यात्री बस से हो गई. हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल लोगों को बक्सर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
आसपास के ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की. मौके पर अंधेरे की वजह से बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी हुई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. उसने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया अपना जन्मदिन।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट* राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बुधवार...
बिहार:-गुलाब का फूल लेकर नीतीश पहुंचे लालू के आवास
*संवाददाता अरमान खान*पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी आवास पहुंचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सीएम नीतीश...
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा “मैने अपनी बीबी को मारा”
हत्या कर पति ने दीवार पर लिखा "मैने अपनी बीबी को मारा" हत्या की इस वारदात को देख लोग हैरान...
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला!
खेत में काम कर रहे पति ने दो मासूम बच्चों सहित पत्नी की काट डाला! आख़िर ऐसा क्या हुआ.. कि...
शर्म से भरा शर्मनाक अपराध नाबालिगों ने किया नाबालिग के साथ गैंगरेप
गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान Bihar: पोर्न देखकर बच्चों ने किया गैंगरेप, आरोपी सभी बच्चे 10 से 12 साल के,...
बिहार के एक महिला ने मेंढक की शक्ल जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
संवादाता दयानंद यादव गया जिला के गुरुआ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को...
Average Rating