0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

हत्यारों ने किया मासूम 6 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, हत्या की ऐसी वारदात जिसे कानून क्या भगवान भी माफ नहीं कर सकता। हत्यारों ने बच्चे का पैर काट शव को बालू में दबाया। शव मिलने का खुलासा तब हुआ जब कुते मासुम के शव को नोचकर बालू में दबे शव को बाहर निकाल रहे थे। दिल को झकझोर करने वाली खबर झारखंड से आई है। बच्चा विगत 13 फरवरी को खेलने के दौरान लापता हो गया था। जिसकी सूचना सदर थाने को दी गई।

सिमडेगा जिले में बच्चे का शव बरामद किया गया है। मासूम की पहचान दुर्योधन दास के रूप में की गई है। उसकी उम्र छह वर्ष थी। बच्चा करीब हफ्ते भर से लापता था। मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरजा पंचायत के तिर्रा भंडारटोली का है। थी। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी।

इसी बीच तिर्रा भंडारटोली के पास कुछ कुत्ते बालू में दबे मासूम के शव को निकल कर नोच रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों ने कुत्तो को भगाकर शव को देखा। इसके बाद मासूम की पहचान की गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे का शव मिलने की खबर रविवार को पूरे जिले में फैल गई। पुलिस की ओर से कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। मासूम की मौत की असली वजह का खुलासा जल्द हो जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *