तीनों ईट भट्ठा से 6 नाबालिक मजदूर बच्चों को किया गया रेस्क्यू
बरडीहा प्रखंड में बालश्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन ने तीन चिमनी ईट भट्ठा के संचालकों पर किया प्राथमिकी दर्ज
मझिआंव बालश्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक एवं पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा बरडिहा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चिमनी ईट भट्ठा पर औचक छापामारी की गई। औचक छापामारी के दौरान 3 चिमनी ईट भट्ठा पर काम कर रहे 6 नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसके पश्चात तीन चिमनी ईट भट्ठा के संचालकों पर श्रम अधीक्षक सह निरीक्षक अनिल कुमार रंजन के द्वारा बाल मजदूर एक्ट के तहत बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें अमन चिमनी ईट भट्ठा के संचालक संजय कुमार सिंह,एस ए आर ईट के विवेक पांडे एवं 575 ईट के संचालक ददन यादव का नाम शामिल है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating