1 0
शादी का झांसा देकर लड़की को भगाना पड़ा महंगा, खबर गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से है। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 35 Second



गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान की रिपोर्ट

नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरही गांव में लड़का- लड़की मामले में नामजद आरोपी विशाल चंद्रवंशी नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी नरही ग्राम निवासी राजेश चंद्रवंशी के पुत्र विशाल चंद्रवंशी (20वर्ष) है. इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया था. जहा महिला थाना प्रभारी लूसी रानी ने मामला दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही युवक को खोज निकाल जेल भेज दिया. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी लूसी रानी ने बताया कि महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में अभियुक्त विशाल चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि विशाल चंद्रवंशी के खिलाफ लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी दल में महिला थाना प्रभारी लूसी रानी तथा अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress