प्रकृति का पर्व करमा पूजा धूमधाम से मनाया गया।
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड में प्रकृति का पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारिया प्रभन बाबा मंदिर प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में करमा पेड़ की डाली गाड़कर परंपरागत तरीके से बैगा पाहन द्वारा पूजा पाठ कराया गया। इस दौरान प्रकृति में प्राप्त नए उपजाए गए फल फूल एकत्रित कर पूजा की गई । भंडारिया के तेनटांड गांव में भी करमा पूजा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर करमा पूजा किया गया । करचाली एवं जामौती गांव में भी करमा पर्व आयोजित कर लोग नृत्य कर रहे थे । इस दौरान ढोल मांदर के साथ महिला पुरुष टोली एक से बढकर एक नृत्य का प्रदशन कर रहे थे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह ने कहा के करमा पूजा प्रकृति का पूजा है। इसे परंपरागत तरीके मनाने की आवश्यकता है। तेनटांड करमा पूजा समिति के अध्यक्ष हरिदास तिर्की ने कहा कि करमा पूजा में लोगों को एक साथ पूजा करने का मौका मिलता है । साथ ही लोगों को एक साथ मिलकर ढोल मांदर के साथ नृत्य संगीत कि कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। मौके पर लॉरेंस कुजूर ,रवि कश्यप ,शिक्षिका मंजू कुजूर, ग्राम नौका में शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह, जीतन सिंह, आनंदी सिंह ,रामकृष्ण चौरसिया मुखिया प्रवणता देवी, विनय जायसवाल, राजेश्वर ठाकुर, रामवृक्ष सिंह, बघवार लखन सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating