0 0
Read Time:5 Minute, 6 Second



डंडा प्रखंड को मिलेगी निर्बाध बिजली

मंत्री ने किया डंडा में 33 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास




गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को झारखंड संपूर्ण बिजली आच्छादन योजना के तहत 33/11 केवी के विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से संपूर्ण डंडा प्रखंड को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि डंडा प्रखंड पहले बिजली के लिए दूसरे ग्रिड पर निर्भर था। जिससे पावर कट की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए 2/5 एमवीए क्षमता की 10 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाईन का डंडा ग्राम में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। यहां बी मोड़ ग्रिड से फरठिया शक्ति उपकेंद्र, फरठिया शक्ति उपकेंद्र से कुंडी शक्ति उपकेंद्र तथा कुंडी शक्ति उपकेंद्र से डंडा शक्ति उपकेंद्र को 33 केवी लाईन की आपूर्ति की जाएगी। इस ग्रिड के निर्माण से डंडा प्रखंड के तीनों पंचायत के सभी सात गावों की लगभत 22 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। अब संपूर्ण डंडा प्रखंड में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि गढ़वा जिला का प्रत्येक गांव बिजली से रौशन होगा। सिंचाई, उद्योग आदि कार्यों में सुविधा होगी। सरकार जनता को 100 यूनिट बिजली फ्री दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा की आने वाले समय में गढ़वा सहित झारखंड संपूर्ण विकसित राज्य के रूप में प्रस्तुत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि ने विकास के क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जनता को सिर्फ वोट का मशीन समझा। मंत्री ने कहा कि वे उच्च विद्यालय डंडा को प्लस टू करने के लिए प्रयासरत हैं । डंडा सहित संपूर्ण गढ़वा में शिक्षा का अलख जगेगा। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के गांव-गांव में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा पहुंचाने के लिए दृढ़ संकलिप्त है। मुख्यमंत्री की यह सोच है कि जब तक प्रत्येक गांव, टोला विकसित नहीं होगा, सभी गरीब, गुरबों को हक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्यां से विपक्षियों की नींद उड़ गई है। मौके पर मुख्य रूप से विद्युत अधीक्षण अभियंता असगर अली अंसारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता , डंडा बीडीओ, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष सुषमा मेहता, बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर, संजय चौधरी, उप प्रमुख नंदू चौधरी, डंडा मुखिया रूपा देवी, वीरेंद्र चौधरी, नारद तिवारी, विजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, तौकीर अंसारी, पार्वती देवी, अनिल चौधरी, दशरथ ठाकुर, उदय मेहता, चंदन चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, नंददेव शर्मा, नरेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *