लिखित आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त, 20 अक्टूबर तक राशन वितरण करने का निर्देश।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने डीलर द्वारा दो माह का राशन वितरण नही करने पर भूख हड़ताल पर शुक्रवार से बैठे हुए थे।
ग्रामीणों का कहना है की अंचलाधिकारी सह खाद आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार के आश्वासन दिए 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रखंड के डीलरों द्वारा राशन वितरण नही किया गया था।
बलराम पासवान के साथ ग्रामीणों ने राशन वितरण में कालाबजारी को लेकर अगस्त माह का अंगूठा लगवा कर राशन वितरण नहीं करने का आरोप प्रखंड के डीलरों पर लगा रहे थे।भुख हड़ताल के दुसरे दिन डिएसओ व एमओ भुख हडताल के स्थल पर पहुंच कर भुख हडताल पर बैठे लोगों को जुस पिला कर और भुख हड़ताल पर बैठे लोगो कि मांग को लिखित रुप में देकर भुख हडताल समाप्त करवाया।
इस मौके पर 20 सूत्री शैलेंद्र प्रताप देव,लतीफ अंसारी, सचिन गुप्ता, भारदूल चंद्रवंशी, आलम अंसारी, विजय चौरसिया,लालन प्रसाद गुप्ता,रीता देवी,भागमनी कुंवर, उषा देवी,कलावती देवी,रीता देवी, सुनीता कुंवर,रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण सामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating