कालाबजारी पर प्रशासन सख्त, दुकानदारों को चेतावनी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय शाहिद आसपास के ग्रामीण इलाकों में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबजारी तथा महंगे दाम पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। सीओ विकास पांडेय व थाना प्रभारी आकाश कुमार ने दल-बल के साथ कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने या किसानों पर जबरन जाईम लेने की शर्त थोपने वालों दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में दोषी पाए गए दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की कि यदि कहीं भी खाद की कालाबजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या अनियमित आपूर्ति हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रखंड प्रशासन या थाना को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इन दिनों खरीफ फसल के लिए खाद की मांग बढ़ने के साथ-साथ कालाबजारी की शिकायतें भी तेज हो गई हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में राहत और दुकानदारों में हलचल देखी जा रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating