।। श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- ईद मिलादुन्नबी की बैठक सम्पन्न, सद्दाम आलम को बनाया गया अध्यक्ष ।।
✍🏻संवाददाता अरमान खान
श्री बंशीधर नगर:- ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सद्दाम आलम को सदर चुना गया। बैठक में पर्व को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्री बंशीधर नगर के चेचारिया ग्राम स्थित बगईयाटांड़ में– ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित बैठक उत्साह और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी पर्व की तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सद्दाम आलम को कमिटी का सदर (अध्यक्ष) चुना और वही उपाध्यक्ष गब्बर खान, कोषाअध्यक्ष शोएब आलम उर्फ गुड्डू, सचिव तनवीर खान उर्फ विक्की उप सचिव अबूताज बाबू और सूचना मंत्री एहसान खान को बनाया गया है। पदभार ग्रहण करते हुए सद्दाम आलम ने भरोसा दिलाया कि वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पर्व को शांति व भाईचारे के साथ मनाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। साथ साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जुलूस जुम्मे की नमाज अदा करके मुख्य सड़क NH 75 लड़की हाई स्कूल से होकर हनुमान मोड तक आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ेगी और प्रशासन के सहयोग के साथ पुनः वापस लौटेगी।
बैठक में संरक्षक महमूद आलम ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी इंसानियत, मोहब्बत और नेक रास्ते पर चलने का पैगाम देती है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएँ। बैठक में कमेटी के पदाधिकारी के साथ सभी सदस्य गण मौजूद रहे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating