रंजन कुमार पासवान की रिपोर्ट
मेराल प्रखंड अंतर्र गत दी इंडियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अपने प्रिय शिक्षकों का सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
वहीं मुख्य अतिथि मेराल थाना के प्रभारी विष्णुकांत ।तथा समाज सेवी डॉ अनिल कुमार सह ने फीता काट कर प्रारंभ किया ।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य , कविताएँ और मुख्य रूप से राजा हरिश्चंद्र की नाटक शामिल थीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देते हैं और उनका योगदान समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण है।
इस संस्कृत कार्यक्रम की समाप्ति में सभी बच्चों ने मिल कर एक साथ मिलकर अपने गुरु पूजन की । इसके पश्चात सभी बच्चों ने मिल कर बिनोद पासवान , बबलू पांडे , दिलीप मिश्र , मंदीप ठाकुर, विकाश ठाकुर, सुमन देवी , अर्पणा पांडे, खुशबू मेम,दीप्ति मिश्रा, हरिओम, पुष्पेंद्र आदि शिक्षक को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार और कार्ड भेंट किए और एक साथ मिलकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। पूरे विद्यालय का वातावरण आनंदमय और प्रेरणादायी रहा।
ये सब देख ग्रामीणों में भी उत्साह उमड़ी और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुवे।