0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second
गढ़वा: झारखंड के रांची होटवार खेलगांव शूटिंग रेंज में 2 से 5 सितंबर तक आयोजित 15वीं झारखंड राज्य राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गढ़वा जिले से 19 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। इसमें गढ़वा जिला के खिलाड़ियों ने अपने-अपने कैटगरी में खेले और अच्छा प्रदर्शन किया। खेले गए प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में सत्येंद्र प्रसाद यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इसी तरह अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और अपने खेल प्रतिभा को दिखाया है। इस उपलब्धि पर द गढवा राइफल क्लब के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि यह गढ़वा के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि है जो 15वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सत्येंद्र प्रसाद यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।इस मैडल से अन्य खिलाड़ियों में भी एक उत्साह का सृजन होगा। जिससे आने वाला समय में गढ़वा जिला राइफल क्लब और बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। उनके इस उपलब्धि पर क्लब के उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी संयुक्त सचिव धर्मेंद्र पाल ,अजय कांत कोषाध्यक्ष पियूष प्रयाग, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ,उपाध्यक्ष विजय केसरी ,मदन प्रसाद केसरी ,ओमप्रकाश तिवारी, डॉ उमेश सहाय, कौशलेश तिवारी राजकमल तिवारी, मनोज संसाई अनिता दत्त, रेखा चौबे, राकेश पाल डॉ पतंजलि केसरी ,डॉ पंकज प्रभात क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, सुशील तिवारी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विकास पांडेय,धीरज कुमार सिंह, राजेश पांडेय, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, अतुल मिश्रा शंकर पाल ,नीलकंठ सिंह ,गौतम कुमार, अनिल कुमार, लक्ष्मण राम आदि लोगों ने बधाई दिया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *