

विकास कुमार
गढ़वा पलामू के मशहूर सेक्सोफोन कलाकार विनोद कुमार राम के अस्मयिक निधन पर परिवार और कलाकारों में शोक की लहर पड़ी। उनके निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम एवं उनके घर जाकर लोगों की देखने की तांता लगी रही। गढ़वा के संघत मोहल्ला निवासी विनोद कुमार राम ने गढ़वा और पलामू के कलाकारों में से एक थे। जो बिहार के मशहूर भोजपुरी के दिग्गज सिंगरों के साथ काम किया था। वह एक ऐसे सेक्सोफोन कलाकार थे जो शादी विवाह में, स्टेज प्रोग्राम में, या किसी प्रकार की कार्यक्रम हो उनको हमेशा बुलावा होता था। और वे भी बढ़-चढ़कर अपना कलाकारी का परफॉर्मेंस बखूबी से निभाते थे। उनके चले जाने से सभी कलाकारों में एक शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन की खबर सुनकर झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभू राम, संगठन सचिव सुनील गौतम, दौलत सोनी, सहित बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच एवं मृत शरीर को दर्शन कर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाया।