0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second
परमवीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा अनावरण होने से विरोधियों का हाथ व पैर फूल रहा है: सन्नी


गढ़वा : वर्ष 1965 में भारत व पाकिस्तान के युद्व में पाकिस्तान के सात पैटन टैंक को अकेले ध्वस्त करने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के शहादत दिवसर के अवसर पर बुधवार को शहर के मझिआंव मोड़ पर प्रतिमा का अवनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री सह गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। शहीद अब्दुल हमीद की प्रमिता अनावरण होने से पूरे शहर में खुशी का महौल है। शहीद का प्रतिमा अनावरण होने से एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ गम भी है। शहीद की प्रतिमा अनावरण होने से भाजपा खेमें में नाराजगी है। भाजपा के लोग इसको राजनीतिक से जोड़कर देख रहे है। इस पर चंद्रवंशी सेना के युवा राष्टीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी का नाम सुनकर जिस प्रकार से अंग्रेजों के हाथ पांव फूल जाते थे उसी प्रकार से आज गढ़वा की धरती पर शहीद परमवीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा अनावरण से भाजपा के कुछ नेताओं का हाथ पैर फूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि याद रहे अब्दुल हमीद इस देश का बेटा है। शहीदों का सम्मान होना चाहिए। चाहे वे किसी भी जाति धर्म व समुदाय से हो। शहीदों का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए भगत सिंह, सुभाष चंद्रबोस, चंद्रेशेखर आजाद, खुदी राम बोस, अशफाक उल्ला खां, बिस्मिल खान, वीर अब्दुल हमीद इन योद्वाओं का खून इस मिटी से मिला है। इन पर राजनीति मत करों उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर हमेशा वीर शहीदों को याद करते हैं उनके याद में प्रतिमा का अनावरण किया गया है यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शहर के चिनियां मोड़ स्थित विभिन्न वीर योद्घायों का प्रतिमा का अनावरण किया है। पाल समाज के सुमित पाल ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा शहर में अनोखा कार्य किया जा रहा है। वीर शहीदों के याद में प्रतिमा का अनावरण किया गया हैं तो यह क्या गुनाह है। भाजपा के लोग इनके कार्योें को देखकर घबरा गये हैं। उन्होंने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर वर्तमान में जनप्रतिनिधि भी नहीं हैं लेकिन एक से बढ़कर एक विकास का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार तो भूल कर दी हैं लेकिन अगले बार भूल नहीं करेंगी। जो जनहित के लिए कार्य करेगा उसको सेवा करने का मौका मिलेगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *