0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second


रंजन कुमार पासवान कि रिपोर्ट

डंडई: प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित जल संसाधन विभाग की 1 एकड़ 33 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जे का मामला अब जिला स्तर पर गूंज उठा है। सोमवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में मेराल प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा।

दीपमाला कुमारी ने कहा कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने दुकानें बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने मांग की कि इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर व्यवसायिक दुकानें और पार्क का निर्माण कराया जाए। दीपमाला ने तर्क दिया कि इस तरह का निर्माण प्रखंड में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और सरकार को भी राजस्व की आय होगी। इधर, ग्रामीणों ने दीपमाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम पूरी तरह जनहित से जुड़ा है।

उनका कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण यह जमीन अब तक कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने पुनः इस पर कब्जा कर लिया।

लोगों ने कहा कि दीप माला ने अपने मायके डंडई प्रखंड की समस्या को जिला स्तर पर उठाकर यह साबित किया है कि वह सिर्फ मेराल प्रखंड की प्रमुख ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनप्रतिनिधि भी हैं।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि अगर उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई होती है, तो डंडई बाजार का कायाकल्प हो सकता है और यह क्षेत्र रोजगार और विकास का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *