










झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा गढ़वा रंका विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चिनिया प्रखंड के नवरात्रि के शुभ अवसर पर कई पंडालों में पहुंच कर मां दुर्गा के चरणों मे अपना माथा टेक कर अपने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की, व लोगो को संबोधित किए।।
जहां सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,
वही विभिन्न पंचायत डोल, चपकली , राजबास, सिगसिगा कला, सिगसिगा खुर्द, तहले, चफला, बरवाडीह, हेताड कला, हेताडखुर्द, से पहुंचे दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को श्री ठाकुर ने सहायता राशि प्रदान किया।।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मुझे चुनाव हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता,
मैं आज भी आप लोगों के बीच वही हु जो पहले था।
तीन वर्षों में मैं गढ़वा रंका विधानसभा को विकास की राह पर मैं अग्रसर किया।
लेकिन काम के अनुरूप मुझे जनता का समर्थन नहीं मिला।।
विरोधियों ने झूठा सच बोलकर, हिंदू मुस्लिम का मुद्दा खड़ा कर लोगों को बरगलाया और वोट लिया।।
लेकिन आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है,
उन्होंने आगे कहा कि सीना चौड़ा तब होता हैं जब लोगों ने कहता है मिथिलेश कुमार ठाकुर ने तीन वर्षों में गढ़वा रंका के हर कोने में कार्य कर दिखाया।।
उन्होंने मां दुर्गा के महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री राम ने मां दुर्गा की आराधना कर शक्ति प्राप्त किया और रावण का बद्ध कर धर्म की स्थापना की।।
वैसे ही आज मां दुर्गा हमें अन्याय और असत्य के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती हैं
उन्होंने संबोधित कर उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।।
इसके बाद क्षेत्र भ्रमण मे निकल पड़े और बिलैती खैर, बेता, रामपुरा, खुरी समेत कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर मां दुर्गा की आराधना की और ग्रामीणों से मुलाकात किए।
इस मौके पर उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभु राम बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह चिनिया प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव रामसागर यादव मंदीप यादव हरिओम यादव सतवंत यादव फरीद बॉस बेलाल अंसारी चिनिया मुखिया प्रत्याशी राकेश तुरी बंसीधर यादव अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित थे