0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा (गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पतिहारी पंचायत में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। झामुमो नेता सह समाजसेवी आलम बाबू के सौजन्य से लाइफ केयर हॉस्पिटल, नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) द्वारा पतिहारी राज्यकीय मध्य विद्यालय के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में आंखों की बीमारी, जोड़ों का दर्द, सांस संबंधी रोग, स्त्री रोग एवं त्वचा रोग जैसी समस्याओं की जांच की गई। शिविर में एमबीबीएस जनरल फिजिशियन डॉ. साबिर अली तथा बीएएमएस स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. निक्की और डॉ. रुबीना ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और दवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों में इस शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित पंचायतवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए आलम बाबू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में बेहद सहायक हैं। यह शिविर समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *