
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय में रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पहल अब जमीन पर दिखने लगी है। प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी के प्रयास से रमना ब्लॉक मोड़ से मड़वनिया पंचायत भवन तक मुख्य पथ के किनारे बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य आरंभ हो चुका है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से जुड़े गली-मोहल्लों में भी चरणबद्ध तरीके से लाइट लगाई जा रही है।
प्रमुख ने बताया कि करीब दो सौ पीस स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे रात में आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने पूर्व में प्रखंड से लेकर जिला के पदाधिकारियों से मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया था, जिसके बाद अब काम शुरू हो सका है।
इधर, कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रमुख के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।