0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर का 20वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुखड़ा नदी से पवित्र जल लाकर मंदिर प्रांगण में विधिवत कलश स्थापना के साथ हुई। मंदिर के पुजारी पंडित रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मां दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंत्रोच्चार से पूरा बाजार क्षेत्र गुंजायमान रहा और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
पूजन कार्यक्रम के दौरान हवन और नव कन्याओं का पूजन भी विधिवत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2006 में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। तब से प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण की परंपरा लगातार जारी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 20वां स्थापना दिवस विशेष उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव विक्की गुप्ता, कोषाध्यक्ष मिठू गुप्ता सहित उमेश प्रसाद, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बादल गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, गुड्डू प्रसाद, संजय प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ललन कुमार, बिटू कुमार एवं पप्पू प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *