बच्चा चोर की अफवाह पर हंगामा, ग्रामीणों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को घेरा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड के कबिसा गांव में शनिवार सुबह बच्चा चोर की अफवाह के बीच ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की तथा उसके सामान की जांच की। जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उसे भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने यह भी कहा कि भिक्षुक, खानाबदोश या मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के साथ दुर्व्यवहार न करें। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating