Read Time:1 Minute, 19 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर धर्मराज पासवान, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य हैं, खरौंधी से पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इफ्तार पार्टी के दौरान उपस्थित लोगों ने रोजा खोलते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में धर्मराज पासवान ने कहा की इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें, यही हमारे देश की असली पहचान है। इफ्तार पार्टी में कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।