Read Time:1 Minute, 24 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): गढ़वा स्थित आवास पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर श्यामसुंदर राम, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं, खरौंधी से पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।
इफ्तार के अवसर पर सभी ने मिलकर रोजा खोला और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर राम ने कहा कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग जब एक साथ बैठकर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, तो समाज में सौहार्द का माहौल और मजबूत होता है। इफ्तार पार्टी में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।