0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second



*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट/



कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजनाथ मेहता की पत्नी कलिता देवी को ओवर स्पीड जा रहे बालू लोड ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अपने निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन फानन में परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल मझिआंव जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि ट्रैक्टर के धक्के से महिला गिरी और उसके ऊपर से ड्राइवर ने गाड़ी पार कर दिया। जिसका नतीजा हुआ कि उसके रीढ़ की हड्डी चूर हो गई। जिससे 40 वर्षीया कलिता देवी की मौत हो गई। ग्राम वासी भोला मेहता, मनोज मेहता, श्याम बिहारी मेहता, टीमल यादव, सर्जक राज मेहता, राम भजन मेहता आदि ने कहा कि यहां कि जो स्थिति है। उसमें प्रतिदिन दर्जनों लोगों की मौत होनी चाहिए। क्योंकि दर्जन भर ट्रैक्टर से दिन रात खुलेआम बालू का उत्खनन व ढुलाई की जा रही है। इसकी चपेट में जो भी आएगा उसे बचना नहीं है। कलिता देवी अपने निर्माणाधीन मकान के पास कुछ काम कर रही थी कि रोड छोड़कर ट्रैक्टर ने उसको कुचल दिया। लोगों ने कहा कि सोनपुरा गांव के मवनवां एवं सोनपुरा इस्टेट के राजगढ़ के समीप से लगातार दर्जनों गाड़ियों के द्वारा बालू की ढुलाई की जा रही है। जिसका नतीजा हुआ कि अच्छी खासी महिला की जान चली गई। कांडी थाना प्रभारी असफाक आलम पूरे दल बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए है। और तकरीबन रात्रि 8 बजे मँझियांव थाना भी पहुंच चुकी थी।लेकिन मौके पर मौजूद युवकों ने थाना प्रभारी से उच्च स्तरीय पदाधिकारी या प्रशासन बुलाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। मौजूद सभी लोगों द्वारा बताया गया कि महिंद्रा ट्रैक्टर सरकाेनी अमस्था टोला करमा गांव निवासी लल्लू सिंह का है। मालूम हो कि ओवर स्पीड बालू ढोने के चक्कर में थाना क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें आदमी के साथ-साथ मवेशियों की भी जान गई है। कुछ लोग मरते मरते बचे हैं। वही ट्रैक्टर चला रहे कई ड्राइवरों की भी मौत हो चुकी है। लेकिन यह धंधा कई वर्षों से बदस्तूर जारी है। फिलहाल घटना स्थल पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में लोग ग्रामीणों ने प्रशासन को घिराव की करते हुए और उच्च स्तरीय पदाधिकारी प्रशासन उपायुक्त महोदय को जल्द से बुलाने की मांग किया है एवं साथ में उचित न्याय एवं मुआवजा की मांग की है

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *