0 0
रमना : ट्रेन की चपेट में आने से युवती के दोनों पैर कटे, दो महीने में तीसरी घटना - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 1 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट


रमना (गढ़वा) ।  प्रखंड के बहियार खुर्द गांव निवासी मुन्ना राम की 22 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। घटना दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, मंजू की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ी मंजू को देखकर ग्रामीणों ने उसे उठाकर किसी तरह सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। अंततः परिजनों और ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में मंजू के दोनों पैर पूरी तरह कट गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर हादसे के संबंध में जानकारी ली।

दो महीने में तीसरी रेल दुर्घटना
रमना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दो महीने के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच आपातकालीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने से भी लोगों की चिंता बढ़ रही है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress