0 0
कांडी थाना प्रभारी ने सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 9 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*


कांडी प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह से ही उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा वहां की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा एवं गाड़ी पार्किंग का जायजा लिया।

इस दौरान थाना प्रभारी ने विभिन्न छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समिति के सदस्यों से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि पूजा के दौरान किसी भी व्रती या श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं कांडी मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध छठ पोखरा को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधि-व्यवस्था समिति द्वारा आकर्षक एवं व्यवस्थित तरीके से सजाया जा रहा है। छठ पोखरा समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी, उपाध्यक्ष रविरंजन उर्फ टिंकू, सचिव,पंकज कुमार उपसचिव अनूप पासवान,एवं कोषाध्यक्ष गोरख प्रसाद ,उप कोषाध्यक्ष, जेपी सोनी,के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही हैं। समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई जाती है।

वहीं कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम का भी छठ पूजा की व्यवस्था में सराहनीय योगदान रहता है। वे हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं और छठ पूजा के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने सभी पूजा समितियों से अपील की है कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

मौके पर उपस्थित, कांडी मुखिया विजय राम, साकेत सोनी, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress