0 0
छठ महापर्व पर चौरिया में नाट्यकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 4 Second

खरौंधी प्रखंड से चन्देश कुमार पटेल की रिपोर्ट


खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत चौरिया गांव में छठ महापर्व के पावन अवसर पर न्यू आदर्श शिक्षित बेरोजगार संघ चौरिया के तत्वावधान में आयोजित नाट्यकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया प्रमोद राम, उपमुखिया सूर्यदेव चौधरी एवं खरौंधी के पूर्व उपप्रमुख सह आजसू नेता गोरखनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।
मौके पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह झामुमो के युवा उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम,पूर्व विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी, शिव प्रसाद गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता,अमिन प्रसाद गुप्ता,शिक्षक नंदलाल चौधरी, राकेश चौधरी, शिक्षक विनोद गुप्ता, शिक्षक संतोष प्रसाद गुप्ता, चौधरी राजकुमार निराला,न्यू आदर्श शिक्षित बेरोजगार संघ चौरिया के अध्यक्ष मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी, सचिव आदित्य बैठा ,किसान मित्र अनुज चौधरी,  सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress