
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना (गढ़वा) । छठ महापर्व के दौरान रमना के लोंगा पुल छठ घाट पर नवयुवक संघ के द्वारा व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क चाय का वितरण किया गया। ठंड की रात और सुबह के अर्घ्य के समय चाय पाकर व्रतियों के चेहरे खिल उठे।
इससे पहले बस स्टैंड के पास भी नवयुवक संघ के द्वारा व्रतियों के बीच फलाहारी का वितरण किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया था। उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए संघ के सदस्यों ने छठ घाट पर पहुंचकर रात भर और सुबह के अर्घ्य तक लगातार चाय वितरण किया।
घाट पर पहुंचे व्रतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गर्म चाय पीकर राहत महसूस की। लोगों ने कहा कि ठंड में चाय का वितरण एक सच्ची सेवा है, जो व्रतियों के लिए बहुत ही मददगार साबित हुआ।
इस अवसर पर नवयुवक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार चंद्रवंशी, सचिव अनुज कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राजू कसेरा, संरक्षक अरुण गुप्ता, डब्लू प्रसाद गुप्ता, छोटे लाल चंद्रवंशी, बलराम गुप्ता, सोनू कुमार सिंह, महेंद्र गुप्ता, आयुष कुमार, पंकज कुमार चंद्रवंशी, युवराज वर्मा, सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य सेवा में जुटे रहे।
संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सेवा का पर्व है। हमारा उद्देश्य व्रतियों की सेवा करना है। बस स्टैंड पर फलाहारी के बाद घाट पर चाय वितरण कर हमें बहुत खुशी मिली। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
वहीं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने नवयुवक संघ के इस कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि युवा वर्ग द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा है।
Leave a Reply