Read Time:1 Minute, 21 Second
मोटरसाइकल दुर्घटना में युवक हुआ गंभीर रुप से घायल।
खबर गढ़वा के कांडी प्रखंड से आई है, केतार कांडी मार्ग पर हरिहरपुर बतो मे मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत केतार कांडी कोल रोड मुख्य सड़क पर दिन गुरुवार की शाम लगभग 6:00 बजे विवेक कुमार मिश्रा उम्र लगभग 32 वर्ष ग्राम बेलों पाती निवासी केतार रोड से कांडी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था । इसी क्रम में हरिहरपुर पंचायत के टोला बतो के समीप मोटरसाइकिल गाड़ी असंतुलित होकर खाई में चला गया जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरिहरपुर ओपी के एसआई सुरेंद्र दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल मझिऑव भेजा गया।