बहन की शादी से पहले निकली भाई की अर्थी
बहन की शादी से पहले निकली भाई की अर्थी
गुमला जिले में दिल को मर्माहत कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं। अचानक वहां मातम पसर गया। पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। ठीक एक दिन पहले घर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। ये घटना जिले के भरनो प्रखंड मुख्यालय का है। जहां गुरुवार को पारस नदी में डूबने से 14 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। बड़ी बहन सोनाली की शादी आगामी 19 अप्रैल को होने वाली थी। 15 अप्रैल को तिलक का कार्यक्रम था। तिलक के ठीक एक दिन पहले यह हृदय विदारक घटना घटी। जानकारी मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। देखते ही देखते सारी खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
जानकारी के अनुसार अंकित सबेरे अपने मामा के साथ नहाने के लिए नदी के चेक डैम में गया था। मामा भांजे को छोड़कर शौच के लिए थोड़ा आगे चला गया। अंकित नहाने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। मामा ने जैसे ही भांजे को डूबते हुए देखा। घर वालों को फोन से घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
किशोर को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भरनो लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating