0 0
प्रेमिका शादी के एक दिन पहले प्रेमी के साथ हुई फरार - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 24 Second

प्रेमिका शादी के एक दिन पहले प्रेमी के साथ हुई फरार

चतरा जिले के वशिष्ठ नगर के गांव की एक प्रेमिका शादी के एक दिन पहले प्रेमी संग फरार हो गई।बताया जा रहा है कि गुरुवार को बिहार के लखीसराय में लड़की की शादी होने वाली थी। लड़की परिवार वालों के साथ लखीसराय जाने वाली थी। लेकिन लड़की के मन में कुछ और ही खिचड़ी पक रहीं थी। उसे तो अपने प्रेमी के संग विवाह रचाना था। वह अपने प्रेमी जैप जवान विपिन चौरसिया के साथ फरार हो गई। दूसरी तरफ दूल्हा दुल्हन के लखीसराय पहुंचने का इंतजार कर रहा था।

विपिन जैप आठ का जवान है। प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना जब परिवार के सदस्यों को हुई, तो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। यह बात आग की तरफ फैलती हुई लखीसराय में दुल्हन के आने का राह ताक रहे दूल्हा के परिजनों तक भी पहुंच गई। लिहाजा विवाह के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress