0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

Garhwa: स्कूली छात्र का मिला शव, बड़ी खबर

स्कूल के ड्रेस में अज्ञात युवक का झाड़ी में मिला क्षत-विक्षत शव, स्कूल ड्रेस गढ़वा के RK पब्लिक स्कूल का प्रतीत हो रहा है।

मेराल से राजकुमार शाह की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ के ऊपर तरफ खुन्धरा झरना के पास झाड़ी में एक अज्ञात किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलने के बाद पहुंची मेराल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। उसके हाथ में बने टैटू में आशीष लिखा हुआ है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल का ड्रेस पहने हुये है। स्कूली छात्र का शव मिलने की खबर आस-पास के गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन-चार दिन पूर्व किशोर की हत्या चाकू गोदकर तथा पत्थर से कूच कर किया हुआ प्रतीत हो रहा है।  किसी ने साक्ष्य को छुपाने के लिए पहाड़ के बगल झाड़ी में शव को लाकर फेंक दिया है। 

मेराल थाना के पुलिस पदाधिकारी सुरजीत चौधरी ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नही हो पायी है, उन्होंने कहा की जांच की जा रही .

https://youtu.be/tKul8aki27M

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *