Read Time:1 Minute, 8 Second
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अंगद कुमार ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर गांव के ही सहायक शिक्षक विजय राम पर दबंगई का रौब दिखाते हुए बतौर जुर्माना 26000 रुपये की मांग किया जा रहा है। गत 28 मार्च को परीक्षा ड्यूटी छोड़कर विजय राम गांव में पंचायती बुलाकर मुझ पर 26000 रुपये जुर्माना लगाया है। यह राशि देने में मैं असमर्थ हूं। मुझ पर एक लड़की से बात करने का गलत आरोप लगाकर विजय राम के द्वारा जुर्माना मांगा जा रहा है। आवेदन की प्रति जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर को भी देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।