दूल्हे की भाभी ने मंडप में खोल दी दूल्हे की पोल,
फिर दुल्हन ने किया शादी से इंकार।
आप सोच रहे होंगे आख़िर भाभी ने ऐसा क्या कह दिया, कि दुल्हन और उनके परिजन भरी मंडप में कर दी शादी से इंकार
आप भी हो जायेंगे जानकर हैरान
आप सोच रहे होंगे आख़िर भाभी ने ऐसा क्या कह दिया, कि दुल्हन और उनके परिजन भरी मंडप में कर दी शादी से इंकार
आप भी हो जायेंगे जानकर हैरान
पलामू जिले में एक दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया है। दरअसल, भरी मंडप में दूल्हे की भाभी ने ऐसा क्या कह दिया कि इसे सुनते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी का मंडप हंगामे में तब्दील हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय साव की शादी लातेहार की लड़की के साथ तय हुई थी।
बताया गया कि रविवार को दोनों पक्ष शादी के लिए सदर थाना क्षेत्र में पहुंचे, जहां शादी की रस्म शुरू हुई। लड़के का तिलक चढ़ाए जाने के बाद हल्दी लगाई जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे की भाभी और भाभी की बुआ ने कहा कि विजय पहले से शादीशुदा है।विजय ने दिल्ली में एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज किया है।यह सुनने के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने शादी से इंकार किया तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों को बिना शादी की रस्म पूरा किये अपने अपने घर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विजय साव शादी के लिए अपनी उम्र को छुपाया था। विजय ने लड़की वालों को बताया था कि उसकी जन्मतिथि 1994 की है, जबकि कार्ड में उसकी जन्म तिथि 1984 है। विजय दिल्ली में डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। फिलहाल दोनों पक्ष के लोग बिना विवाह किए ही अपने घर वापस लौट गए।
Read Time:2 Minute, 42 Second
