राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
केतार – भवनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में गढ़वा जिला कबड्डी संघ के द्वारा प्रशिक्षक अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 69 वी राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो चरखी दादरी हरियाणा में 21 जुलाई से होने वाला है। वही आज प्रशिक्षण का चौथा दिन है। क्रॉस कंट्री कराया गया। जहां भवनाथपुर हाई स्कूल से केतार थाना तक सभी खिलाड़ियों को पीने का पानी लस्सी के साथ के केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार एवं सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी गौतम पाल के द्वारा व्यवस्था किया गया। वही केतार थाना पहुंचने पर केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को दूध ,केला, चना, गुड़, पिस्ता बादाम इत्यादि का व्यवस्था किया गया। वही सभी खिलाड़ियों का थाना प्रभारी ने हौसला बढ़ाया और कहा कि आप लोग अपने राज्य का नाम रोशन करें यही शुभकामना मैं देता हूं वही केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि मैं किसी भी खेल के खिलाड़ियों को हर समय आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करूंगा और इन कबड्डी खिलाड़ियों को मैं अग्रिम जीत की शुभकामना देता हूं वहीं सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी गौतम पाल ने कहा की हमारे केतार प्रखंड में कबड्डी का स्कोप नहीं है। गढ़वा जिला कबड्डी संघ से आग्रह करता हूं कि वह हमारे क्षेत्र में आए और बच्चे को आगे बढ़ाएं हमारे यहां बच्चे हैं बस उन्हें गाइडलाइंस करने की जरूरत है। वही खिलाडियों के साथ चमन कुमार सिंह, नितेश कुमार यादव, सोनू कुमार, सागर ,विकास तिवारी, महेंद्र पासवान, विश्वनाथ साह, बृजलाल पटेल, कन्हाई चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating