सावन माह के प्रथम दिन जासा गांव स्थित संकट मोचन मंदिर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया गया
बंशीधर नगर (गढ़वा):- देवाधिदेव महादेव के खास मास सावन के प्रथम दिन गुरुवार को जासा गांव स्थित संकट मोचन मंदिर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को ले गत सोमवार से ही कलश जल यात्रा के साथ पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ था। तीसरे दिन पंडित श्रीकांत मिश्र, पंडित सुधांशु मिश्र व पंडित सुशील पांडेय के वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान दिनेश पांडेय सपत्नीक द्वारा शिवलिंग स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक किया गया। आरती व हवन के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। महाभंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु शिव भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार की साथ-साथ बोल बम, हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरे दिन मंदिर गूंजते रहा। शिवलग प्राण प्रतिष्ठा को ले पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर कामेश्वर पांडेय, विक्रमादित्य पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, विकास पांडेय, रामचंद्र सेठ, अभय पांडेय, आदित्य पांडेय, अरुण पांडेय, रवींद्र पांडेय, वैजनाथ पांडेय, बंशीधर पांडेय, कामेश्वर पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, रामचंद्र चंद्रवंशी, राजा पांडेय, विपेश पांडेय, मनोज पांडेय, अंजनी पांडेय, सुमित पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating