ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट – रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मारोह को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य सीता देवी ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर यहां के विद्यार्थियों ने न सिर्फ कोचिंग का बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षाविद महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करना आवश्यक है। संचालक चतर्गुन महतो ने कहा कि विनम्रता इंसान को फरिश्ता बना देता है।इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी अपने जीवन मे आत्मसात करे। समारोह के अंत मे प्रखंड टॉपर गुंजा कुमारी,द्वितीय टॉपर लक्की कुमारी के अलावे काजल कुमारी,रितिक कुमारी,चांदनी कुमारी,वैष्णवी कुमारी,प्रियांशु कुमार,पीयूष कुमार,प्रिया पांडेय,हिमांशु कुमार एवं अंशुमोहन को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर राहुल कुमार,शोहराब अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating