0 0
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने दो जगह पीसीसी पथ का किया शिलान्यास - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 23 Second

केतार प्रखंड के केतरी गांव के भैसहट घाट से केतरी स्कूल तक 1 करोड़ 55 लाख और दासीपुर मेन रोड से पंडा पुल तक 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी रोड का शिलान्यास विधायक भानू प्रताप शाही ने किया। इस दौरान विधायक ने बुजुर्ग धनेश्वर सिंह व राजनाथ जयसवाल के हाथों विधिवत पूजा पाठ कर नारियल तोड़वाया। इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भवनाथपुर विधान सभा में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला भी किया।
विधायक ने कहा की हमारे केतार प्रखंड को अकाल घोषित किया जाए। पानी नही बरसने से धान का बीज, मक्का, तील अरहर फसल बर्बाद हो चुका है। जिससे किसानों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है।
कई किसान कर्ज लेकर अपने खेत में फसल की बुवाई किए हैं। इस प्रखंड को अकाल घोषित किया जाए।
मौके पर केतार मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह , हेमंत पाठक, बाबूलाल यादव,सतेन्द्र ठाकुर, केतार मुखिया प्रमोद कुमार, मुकुंदपुर मुखिया मूंगा साह, पाचाडुमर मुखिया श्यामसुंदर बैठा, परती पंचायत मुखिया मुनी देवी, पिंकू सिंह, धीरज कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, रामप्रसाद कमलापुरी, लालू जायसवाल,अखिलेश सिंह, मिडिया प्रभारी अनय सिंह, रामप्रवेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, उमेश दुबे, सुधीर ठाकुर, गौरव सिंह,धीरू कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress