सुखाड़ को लेकर अंचल पदाधिकारी ने मुखिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका अंचल पदाधिकारी शम्भु राम ने झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सुखाड़ राहत योजना को लेकर रंका कला पंचायत के प्रतिनिधियों के संग रंका कला पंचायत सचिवालय में बैठक की। पंचायत सचिवालय के इस बैठक पंचायत से जुड़े सभी ग्रामीण जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों एवं आम ग्रामीण जनता को अपना-अपना ऑनलाइन खतियान सहित आधार कार्ड और पासबुक के फोटो कॉपी सहित ओ टी पी के लिए अपना मोबाईल नम्बर किसान मित्र के पास जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले । उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप सभी अपने जमीन का कागजात वंशावली के साथ अप टू डेट रखें। अगर किसी कारणवश किसी का जमीन रशीद ऑनलाइन नहीं हुआ है तो फिलहाल ऑफ लाइन से उनका रजिस्ट्रेशन हो सकता है ,लेकीन उनको यह ध्यान रखना होगा कि समय रहते उनको अपना रशीद का ऑन लाइन करवा लेना होगा । तभी जा कर लाभुकों को उनका सूखा राहत से संबंधित योजना का लाभ दिया जा सकता है ।उन्होंने तत्काल किसान मित्र को यह आदेश दिया कि सूची के अनुसार रंका कला पंचायत का जितना लक्ष्य है उसे अविलंब पूर्ण करें , ज्ञात हो कि किसान निधि सम्मान योजना के तहत वर्तमान में जिनको लाभ दिया जा रहा है अभी केवल उन्हीं का सुखाड़ राहत योजना के तहत कार्य किया जा रहा है , जबकि बहुत जल्द आमजनों के लिए भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा , बैठक में रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी राजेश मधेशिया , कृषि विभाग के बी पी एम धनंजय कुमार सिंह , मण्डल अध्यक्ष बसंत प्रसाद , युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्तोष चंद्रवंशी , किसान मित्र नंदू रावत , स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार , अरविंद साव, संदेश कुमार चौबे , वार्ड पार्षद दिनेश कुमार , उपेंद्र प्रसाद , अनील मधेसिया , शोभा देवी , सहित काफ़ी मात्रा में पंचायत से जुडे महिला पुरुष उपस्थित थें ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating