बीडीओ व बीस सूत्री अध्यक्ष ने प्रखण्ड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे व बीडीओ श्रवण राम ने बुधवार को प्रखण्ड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय विलासपुर में बच्चों की कम उपस्थिति देख बीडीओ व बीस सूत्री अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त किया.विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण के लगातार अनुपस्थित रहने तथा माह में एक बार आकर हाजरी बनाने के लगातार मिल रहे शिकायत पर उनसे पूछताछ किया गया लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा संतोषजनक जबाब नही देने पर बीस सूत्री अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा करने तथा कम उपस्थिति व शिक्षक अभिभावक गोष्टी आयोजित नही होने के कारण सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग किया.इसके बाद वे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गंगटी का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में गंदगी देखकर व दोपहर एक बजे बच्चों को एमडीएम दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय को साफ सुथरा रखने तथा समय पर बच्चों को एमडीएम देने का निर्देश दिया.इसके बाद बीस सूत्री अध्यक्ष व बीडीओ ने मध्य विद्यालय हलीवन्ता का निरीक्षण किया.विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सामान्य थी.कुछ बच्चों द्वारा एक दो शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य नही कराने की शिकायत किया गया.जिस पर फटकार लगाते उन्हें नियमित रूप से शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया गया.निरीक्षण के बाद बीडीओ श्रवण राम ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय विलासपुर व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गंगटी के शिक्षक का वेतन रोकने के लिए विभाग को लिखा जायेगा तथा मध्य विद्यालय विलासपुर के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के लिए अनुशंसा किया जायेगा. मौके पर जनसेवक उत्तम रंजन,प्रभारी पंचायत सचिव ज्ञानचन्द केशरी,विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating