0 0
नाली , पीसीसी पथ सहित अन्य योजनाओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 50 Second

मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट

मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में नाली एवं पीसीसी पथ सहित 55 योजनाओं को लेने का निर्णय लिया गया जबकि बाजार स्थित मुख्य सड़क के बगल में राजकीय मध्य विद्यालय से लेकर बैलगाड़ी घाट तक नाला निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला ने संबंधित योजनाओं के अधिकारियों एवं कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, नाली एवं पहुंच पथ जैसे अन्य मूलभूत समस्याओं की निदान करने का प्रयास किया जा रहा है.अब सुविधाओं के लिए नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा क्योंकि मैं अपने टीमों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जाकर मूलभूत जन समस्याओं से खुद अवगत हो रही हूं.ताकि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से निर्माण किया जा सके। अंत में उन्होंने कार्यालय कर्मियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया और कहा की विकास कार्यों में पूरी ईमानदारी के साथ सहयोग करें साथ ही होल्डिंग टैक्स की वसूली मे तेजी लाने को कहा। और साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चयनित योजनाओं की स्वीकृति दिलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से नगर मिशन प्रबंधक कौशल कुमार ठाकुर, सीएलटीसी संजय कुमार विश्वकर्मा ,प्रधान सहायक अनूप कुमार तिवारी, कनिये अभियंता पंकज कुमार एवं प्रमोद उरांव, स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, नाजीर अमित पाठक, विश्वनाथ कुमार, विकास कुमार सिंह सहित कई कर्मी मौजूद थे.

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress