Read Time:1 Minute, 10 Second
केतार: गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केतार पुलिस ने शुक्रवार को कांडी मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के क्रम में दो पहिया , तीन पहिया वाहन एवं अन्य सभी वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, हेलमेट के अलावे डिक्की की सघन तलाशी ली गयी। इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वही इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। वही वाहन जांच कर रहे एसआई संजय हेम्बर्म कहा कि दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग हेलमेट पहने बिना वाहन न चलाए नहीं एवं वाहन का कागजात रखे नहीं तो करवाई होगी। वाहन चेकिंग में आधा दर्जन से अधिक बाइक जब्त किया गया है।