*खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट*
खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम चौरिया (बाजार ) में न्यू आदर्श शिक्षित बेरोजगार संघ- चौरिया के द्वारा दुर्गा पूजा सह जय जय बजरंगी बली सिरियल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही थे। विधायक भानू प्रताप शाही ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहिष्णुता, विनम्रता, अखंडता,प्रभुता के साथ इस जय जय बजरंगबली सिरियल को अपने जीवन में उतारे जिसप्रकार हनुमान जी अपना सारा जीवन प्रभु राम के लिए सेवा में समर्पित किये उसी प्रकार अपलोग भी मनुष्य जीवन में जन्म लिये है तो देश समाज के लिए आप भी कुछ करे साथ ही साथ कहा कि अपना पूर्वजों का संस्कार कभी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि अपने घर आंगन में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं तथा शाम को दिपक जरुर जलाएं ।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, विनोद चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, कुपा मुखिया प्रमोद राम, उप मुखिया सूर्य देव चौधरी , पूजा समिति अध्यक्ष चौधरी राज कुमार निराला, सचिव मंदीप साह, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, धनवंत प्रसाद गुप्ता , राकेश चौधरी , मनोज चौधरी, मिथलेश राम , धनंजय चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, प्रेमचंद ठाकुर, संतोष गुप्ता ,मिठू कुमार पटेल , विकास कुमार, प्रदुमन गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता , कमलेश कुमार ठाकुर, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Read Time:2 Minute, 22 Second