विधायक निधि से रौशन होगा गढ़वा शहरी क्षेत्र, स्ट्रीट लाइट के लिए मंत्री ने किया 10 लाख रुपए निर्गत
विधायक निधि से रौशन होगा गढ़वा शहरी क्षेत्र
स्ट्रीट लाइट के लिए मंत्री ने किया 10 लाख रुपए निर्गत
फोटो : मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र अब विधायक निधि की राशि से रौशन होगा। दुर्गा पूजा के मौके पर भी शहर के विभिन्न चौक – चौराहों एवं गलियों में फैला अंधेरा यथाशीघ्र दूर हो जाएगा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए प्रदान किया है। इसके लिए मंत्री से ठाकुर ने उप विकास आयुक्त को तत्काल नगर परिषद के लिए राशि विमुक्त करने का निर्देश दिया है।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि कई लोगों ने लंबे समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण हमेशा अंधेरा होने की जानकारी दी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को यह समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। परंतु कार्यपालक पदाधिकारी ने राशि का अभाव होने के कारण स्ट्रीट लाइट लगाने में असमर्थता जताई। मंत्री ने दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए शहर में रोशनी की पूर्ण व्यवस्था प्रदान किया इसके लिए तत्काल अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निर्गत किया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने अथवा खराब होने के कारण अंधेरा छाया हुआ रहता है। मंत्री श्री ठाकुर ने इस कार्य के लिए 10 लाख उपलब्ध कराया है। सप्तमी से पूर्व पूरे शहर में करीब 225 नया स्ट्रीट लाइट लगा लिया जाएगा। साथ ही खराब पड़े पुराने स्ट्रीट लाइट की भी मरम्मत करा दी जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating